फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: idols of Lord Ganesha and Goddess Lakshmi were worshipped with devotion and then immersed with respect

Kanpur: श्रद्धा से पूजन फिर सम्मान से हुआ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियों का भू-विसर्जन

Sun, 26 Oct 2025 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Oct 2025 10:14 PM IST
सार

अमर उजाला और श्री ओमर वैश्य युवा परिवार की ओर से कालीघाट में मूर्तियों का भू-विसर्जन हुआ। 60 स्टॉलों से करीब डेढ़ लाख से अधिक भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियां एकत्र की गईं।

विज्ञापन
Kanpur: idols of Lord Ganesha and Goddess Lakshmi were worshipped with devotion and then immersed with respect
मूर्तियों का भू-विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जितनी श्रद्धा से पूजन उसी सम्मान से मूर्तियों का भू-विसर्जन। इसी उद्देश्य के साथ रविवार को अमर उजाला और श्री ओमर वैश्य युवा परिवार की ओर से पूजित मूर्तियों का विसर्जन पर्व मनाया गया। ग्रीनपार्क के पीछे स्थित काली घाट पर शहरभर के 60 स्टॉलों से एकत्र की गईं करीब डेढ़ लाख से अधिक भगवान गणेश, लक्ष्मी की पूजित मूर्तियों का पूजन-अर्चन कर ससम्मान भूमि विसर्जन किया गया। इस अभियान में स्टॉल लगाकर मूर्तियां एकत्र करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन


इससे पहले सभी स्टॉलों से काली घाट मूर्तियां पहुंचाई गईं। यहां नगर निगम के सहयोग से 15 फीट गहरा गड्ढा खोदकर उनमें मूर्तियों को ससम्मान रखा गया। इसके बाद पंडित संतोष कुमार शुक्ला ने मंजेश शास्त्री, आंचल शर्मा सहित पांच आचार्यों के साथ पूजन कराया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मूर्तियों को ससम्मान विसर्जन कराने का कार्य वैसे तो प्रशासन का है लेकिन इसका बीड़ा अमर उजाला और श्री ओमर वैश्य युवा परिवार के सदस्यों ने उठाया है। इस तरह के आयोजनों से जुड़कर ही समाज में सुधार लाया जा सकता है।

विज्ञापन

Kanpur: idols of Lord Ganesha and Goddess Lakshmi were worshipped with devotion and then immersed with respect
मूर्तियों का भू-विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि प्रदूषण मुक्त विशेष तरह से मूर्तियों का भू-विसर्जन एक शानदार पहल है। इसमें सभी को भागीदारी देनी चाहिए। एमएलसी सलिल विश्नोई ने कहा कि गंगा के तट पर यह बेहतरीन कार्य हुआ। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि इस पहल का सभी को अनुसरण करते हुए पूजित मूर्तियों का ससम्मान विसर्जन करना चाहिए।

 
विज्ञापन

Kanpur: idols of Lord Ganesha and Goddess Lakshmi were worshipped with devotion and then immersed with respect
मूर्तियों का भू-विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
यहां नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, स्वामी मनोजानंद महाराज गोल्डन बाबा, श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. अनीला योगेश्वरी गिरी, हास्य अभिनेता अन्नू अवस्थी, उनकी पत्नी, डॉ. हेमंत मोहन, अखिल भरतीय ओमर उमर वैश्य महासभा के अध्यक्ष अजय गुप्ता, उत्तर प्रदेश रेडीमेड गारर्मेंट्स के अध्यक्ष विजय गोरे भी रहे।

 
विज्ञापन

Kanpur: idols of Lord Ganesha and Goddess Lakshmi were worshipped with devotion and then immersed with respect
महिलाओं ने की आरती - फोटो : अमर उजाला
महाआरती के साथ हुई आतिशबाजी
महाआरती का आयोजन भी किया गया। ससम्मान भू-विसर्जन करने के बाद आचार्य कालीचरण दीक्षित ने चार अन्य आचार्यों के साथ मिलकर मां गंगा की महाआरती की। आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। महिलाओं और बच्चों ने अमर उजाला की ओर से सेल्फी पाॅइंट पर सेल्फी ली। इसके बाद सभी ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया।

 

Kanpur: idols of Lord Ganesha and Goddess Lakshmi were worshipped with devotion and then immersed with respect
पूजन-अर्चन किया गया - फोटो : अमर उजाला
ये रहे मौजूद
उत्सव में श्री ओमर वैश्य युवा परिवार के संरक्षक अलंकार ओमर, तरुण गुप्ता, वैभव गुप्ता, अध्यक्ष उत्कर्ष नाथ गुप्ता, महामंत्री वरुण ओमर, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, प्रचार मंत्री बृजेश कुमार ओमर, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मंत्री अर्पित ओमर, संगठन मंत्री शशांक गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed