Kanpur: दिल दहला देने वाला CCTV, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Kanpur News: शिवराजपुर थाना क्षेत्र में होजरी फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। दिल दहला देने वाला यह सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। युवक की गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है।
विस्तार
कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि होजरी फैक्टरी में मजदूरी करने वाले एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
युवक की पहचान रोहित नाम के युवक के रूप में हुई है, जो होजरी फैक्टरी में मजदूरी करता था। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि रोहित ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जाच कर रही है। एसीपी बिल्हौर अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों ने युवक को बचाने का प्रयास किया गया था। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।