{"_id":"6a50a5d1f377ae780e0e2c79","slug":"kanpur-gun-found-while-picking-jamun-uncle-and-nephew-meet-accident-relatives-flee-leaving-them-at-hospital-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जामुन तोड़ते वक्त मिली बंदूक, चाचा-भतीजे के साथ हुआ हादसा, अस्पताल में छोड़कर भागे परिजन, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जामुन तोड़ते वक्त मिली बंदूक, चाचा-भतीजे के साथ हुआ हादसा, अस्पताल में छोड़कर भागे परिजन, जांच शुरू
Fri, 10 Jul 2026 01:27 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:27 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर के बलरामपुर में जामुन तोड़ते समय मिली बंदूक से हुए फायर में एक व्यक्ति घायल हो गया था, जिसे परिजनों ने कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 17 दिन बाद जब परिजन बिल जमा करने नहीं आए और मरीज को छोड़कर भाग गए, तब मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
विज्ञापन
घायल युवक और जानकारी करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर में 23 जून को एक दर्दनाक घटना हुई थी। जानकारी के अनुसार, चाचा और उसका 10 वर्षीय भतीजा जंगल में जामुन तोड़ने गए थे, जहां उन्हें झाड़ियों में पड़ी एक बंदूक मिली। घर लाकर जब उन्होंने बंदूक को खोलने की कोशिश की, तो वह अचानक चल गई और गोली चाचा को जा लगी।
विज्ञापन
हादसे के बाद परिजन घायल को कानपुर के कल्याणपुर स्थित आरोग्य अस्पताल ले गए। पिछले 17 दिनों से उनका उपचार चल रहा था। मामले में मोड़ तब आया, जब दो दिन पूर्व परिजन अस्पताल में अपना बिल बकाया छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार को जब काफी समय बीतने के बाद भी कोई भुगतान के लिए नहीं पहुंचा, तो अस्पताल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस की जांच शुरू
सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घाटमपुर पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी घाटमपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जंगल में बंदूक कहां से आई और परिजन पुलिस को बिना बताए मरीज को छोड़कर क्यों फरार हो गए।