फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ghatampur Accident: District Disaster Management Force will be formed in Kanpur Outer

kanpur: भीतरगांव हादसे के बाद एडीजी की पहल, कानपुर आउटर में होगा डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स का गठन

Sat, 08 Oct 2022 11:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Oct 2022 11:16 AM IST
सार

एडीजी जोन भानु भास्कर ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स का गठन पूरे जोन में किया जाएगा। इसकी शुरुआत कानपुर आउटर से की जाएगी। पुलिस कर्मियों को एक माह की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Ghatampur Accident: District Disaster Management Force will be formed in Kanpur Outer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भीतरगांव हादसे में 26 लोगों की मौत के बाद एडीजी जोन डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स का गठन करने जा रहे हैं। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। आपातकालीन स्थितियों में जब तक एसडीआरएफ या एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचेंगी। उससे पहले यही फोर्स स्थितियों को संभालने का काम करेगी।

विज्ञापन


एडीजी जोन भानु भास्कर ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स का गठन पूरे जोन में किया जाएगा। इसकी शुरुआत कानपुर आउटर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में पीआरवी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद थानों में तैनात दरोगाओं और सिपाहियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक पुलिस कर्मियों को तैराकी, सीपीआर, मलबे में दबे लोगों को निकालने, राम में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लाइट के प्रयोग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक माह की होगी ट्रेनिंग
एडीजी जोन ने बताया कि पुलिस कर्मियों को एक माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के सीनियर अफसरों की मदद ली जाएगी। डिजास्टर मैनेजमेंट पर काम करने वाली दूसरी एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। जरूरत के सभी उपकरण पीआरवी वाहनों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed