फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four lakh rupees stolen by breaking the lock of the house of a retired soldier

Kanpur: सुबह टहलने निकले रिटायर फौजी के मकान का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी, घर में सोती रही पत्नी और बेटी

Thu, 01 Aug 2024 09:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Aug 2024 09:55 PM IST
सार

Kanpur News: रिटायर फौजी के मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। चोर नकदी व जेवर के साथ बंदूक के 24 कारतूस भी ले गए। 

विज्ञापन
Kanpur: Four lakh rupees stolen by breaking the lock of the house of a retired soldier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी अहिरवां में चोरों ने रिटायर फौजी के मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत चार लाख का माल पार कर दिया। वारदात के वक्त रिटायर फौजी टहलने निकले थे, जबकि पत्नी और बेटी घर में सोती रही। चाेर घर से लाइसेंसी बंदूक के 24 कारतूस भी लग गए। चकेरी थाना पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच कर रही है। अहिरवां के संजीवनगर द्वितीय निवासी राजेंद्र कुमार सिंह रिटायर फौजी हैं।

विज्ञापन


बताया कि 29 जुलाई को तड़के दरवाजे में बाहर से ताला लगाकर वह टहलने गए थे। पत्नी और बच्ची घर के अंदर सोे रही थी। इसी दौरान चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारी तोड़कर करीब 85 हजार रुपये, तीन लाख के जेवर समेत चार लाख का माल चोरी कर ले गए। साथ ही चोर डबल बैरेल लाइसेंसी बंदूक के 24 कारतूस भी ले गए हैं। जब वह टहलकर वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी अशोक दुबे नेे बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed