फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: First ODI cancelled due to rain, spectators return disappointed

IND A vs AUS A: बारिश ने उम्मीदों पर फेरा पानी, भारत और आस्ट्रेलिया ए के बीच पहला वनडे मैच रद्द

Tue, 30 Sep 2025 06:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Sep 2025 06:03 PM IST
सार

Kanpur News: बारिश ने भारत-ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाले पहले वनडे पर पानी फेर दिया। एक भी गेंद फेंके बिना मैच रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Kanpur: First ODI cancelled due to rain, spectators return disappointed
कवर किया गया ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ साल बाद ग्रीनपार्क को मिली वनडे सीरीज की मेजबानी में मंगलवार को बारिश बाधा बनी। भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाला पहला मैच शाम 5:15 बजे रद्द कर दिया गया। मैच रेफरी कर्नल संजय वर्मा ने इसकी घोषणा की। इससे ग्रीनपार्क पहुंचे दर्शकों में मायूसी रही। अब अगला मैच तीन अक्तूबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन


ग्रीनपार्क में दोपहर 1:30 बजे से मैच शुरू होना था। इससे पहले दोपहर 12 बजे भारत ए और आस्ट्रेलिया ए की टीमें स्टेडियम पहुंचीं और मैच की तैयारियों में जुट गईं। स्टेडियम में दर्शक भी पहुंचने लगे इसी बीच 12:30 बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम लौट गईं। काफी देर तक बारिश नहीं थमने से मैच का टॉस तक नहीं हो सका है। पूरे मैदान को स्टेडियम में तैनात 100 से ज्यादा मैदान कर्मियों ने कवर किया। इसके बाद भी प्रशंसक मैच शुरू होने का इंतजार करते रहे। हालांकि दिनभर हुई वर्षा के कारण कवर तक नहीं हटाए गए और मैच को बिना गेंद डाले ही रद कर दिया गया।
विज्ञापन


न बजा घंटा न हुआ उद्घाटन
मैच का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को घंटा बजाकर करना था लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका। दोपहर 1:10 बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रमेश अवस्थी और महापौर प्रमिला पांडेय ग्रीनपार्क पहुंच गए। इस दौरान बारिश होने से सभी माननीय काफी देर इंतजार करते रहे। बाद में दोबारा आने की बात कहकर सभी वापस लौट गये। हालांकि शाम 5:15 बजे मैच को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: First ODI cancelled due to rain, spectators return disappointed
ग्रीनपार्क - फोटो : अमर उजाला
रुपये या अगले मैच के टिकट ले सकते हैं दर्शक
ग्रीनपार्क स्टेडियम में सोमवार को होने वाला पहला वनडे मैच रद्द हो जाने से दर्शकों में मायूसी रही। सुबह से ही हजारों प्रशंसक दूर-दराज से स्टेडियम पहुंचे थे। बारिश के बावजूद उन्होंने अपनी सीटें संभाले रखीं लेकिन शाम को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि टिकट खरीदने वाले दर्शकों को निराश होने की जरूरत नहीं है। उनके टिकटों का पूरा पैसा वापस किया जाएगा। साथ ही उन्हें यह विकल्प भी दिया जाएगा कि वह चाहें तो तीन या पांच अक्तूबर को होने वाले किसी एक मुकाबले में उन्हीं टिकटों के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed