फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Family came under the grip of 11 thousand volts, teenager died

Kanpur: तीसरी मंजिल से अलमारी उतार रहा परिवार करंट की चपेट में आया, किशोरी की मौत, मां गंभीर

Thu, 03 Jul 2025 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Jul 2025 07:34 PM IST
सार

Kanpur News: बर्रा आठ में घर के बगल से गुजरी एचटी लाइन छज्जे से छू गई। जिससे लोहे की अलमारी उतारने में करंट लग गया। हादसे में पति-पत्नी व छह साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन
Kanpur: Family came under the grip of 11 thousand volts, teenager died
एचटी लाइन छज्जे से छू गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्रा आठ में गुरुवार की शाम को घर में उतर आए करंट की चपेट में आकर दस वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके माता, पिता और सात साल का भाई झुलस गए। सभी का उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा घर के बगल से गुजरी एचटी लाइन के छज्जे से छूने की वजह से हुआ, जिससे तीसरी मंजिल की रेलिंग, गैलरी, जीने, दीवार पर करंट फैल गया। चारों लोग मकान शिफ्ट करने के दौरान लोहे की अलमारी उतारने की तैयारी कर रहे थे। क्षेत्रवासियों ने केस्को के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन





घाटमपुर के अमित सविता पिछले कुछ वर्षों से परिवार समेत बर्रा आठ में राजन कुश्वाहा के मकान की तीसरी मंजिल में किराये पर रह रहे थे। वह नजदीक ही सैलून चलाते हैं। उन्होंने दूसरी जगह घर ले लिया है। गुरुवार को सामान शिफ्ट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चारों लोहे की अलमारी जीने के रास्ते से नीचे उतारने की तैयारी कर थे।
विज्ञापन

 

Kanpur: Family came under the grip of 11 thousand volts, teenager died
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर अमित, उनकी पत्नी अनामिका सविता, दस साल की बेटी काव्या और सात वर्षीय बेटा अंश झुलस गए। उनकी चीख पुकार सुनकर अन्य किरायेदार और पड़ोसी बाहर निकल आए। लाइन बंद कराकर सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया। गुजैनी पुलिस भी आ गई। चारों को हैलट ले जाया गया, जहां बर्न वार्ड की सुविधा न होने पर डॉक्टरों ने उर्सला भेज दिया।
विज्ञापन

Kanpur: Family came under the grip of 11 thousand volts, teenager died
एचटी लाइन छज्जे से छू गई - फोटो : अमर उजाला
किशोरी ने उर्सला अस्पताल में दम तोड़ दिया। किरायेदाराें ने पुलिस से बताया कि एचटी लाइन तीसरी मंजिल के छज्जे के बिल्कुल बगल से गई है। यहां बांस का टुकड़ा लगाकर तार को दूर कर दिया गया था। सवेरे हवा चलने से बांस के टुकड़े के गिरने की आशंका है, जिससे लाइन छज्जे से छू गई।
विज्ञापन

Kanpur: Family came under the grip of 11 thousand volts, teenager died
मासूम झुलसा - फोटो : अमर उजाला
अचानक दीवार, फर्श और रेलिंग में करंट फैल गया। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि करंट से झुलसकर किशोरी की मौत हो गई है, जबकि महिला की हालत गंभीर है। केस्को के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

सामान शिफ्ट करने से पहले शटडाउन के लिए सब स्टेशन में आवेदन करना चाहिए था। केस्को के कर्मचारी अपनी देखरेख में पूरा कार्य करवाते, जिससे कोई हादसा नहीं होता। हादसे के संबंध में जेई से जानकारी कराई जा रही है।- सैमुअल पॉल एन, एमडी केस्को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed