{"_id":"694290706f31e3ddc40197a8","slug":"kanpur-family-blocks-bithoor-town-road-with-the-body-of-the-young-man-killed-in-an-accident-2025-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हादसे में मृत युवक का शव रख परिजनों ने बिठूर कस्बा रोड जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हादसे में मृत युवक का शव रख परिजनों ने बिठूर कस्बा रोड जाम किया
Wed, 17 Dec 2025 04:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Dec 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
बिठूर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज निवासी आदित्य गिरी (18) की सड़क हादसे में मौत के बाद बुधवार को इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। सोमवार देर रात आदित्य की बाइक सड़क किनारे लगे ईंट के चट्टे से टकरा गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव बिठूर कस्बे की सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि सड़क पर बिना किसी संकेतक के ईंटें रखी गई थीं जिससे यह हादसा हुआ। ईंट मंगवाने वाले व्यक्ति की लापरवाही से आदित्य की मौत का आरोप लगाया। मंगलवार को भी इसी को लेकर परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। बुधवार को परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया। करीब पौन घंटे तक चले प्रदर्शन से सड़क पर आवागमन बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बिठूर और चौबेपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
बिठूर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के समझाने पर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों से तहरीर देने के लिए कहा गया है लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।