फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Drugs being home-delivered in Scorpio and auto-rickshaw marked "Government of India"; three arrested

Kanpur: भारत सरकार लिखी स्कॉर्पियो और ऑटो से हो रही थी नशे की होम डिलीवरी, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Jan 2026 11:19 PM IST
सार

नौबस्ता पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को विराटनगर कट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चरस, गांजा समेत 30 लाख से अधिक का माल बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Kanpur: Drugs being home-delivered in Scorpio and auto-rickshaw marked "Government of India"; three arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौबस्ता पुलिस ने मादक पदार्थ की होम डिलीवरी करने वाले एक गैंग के तीन सदस्यों को बुधवार रात धर दबोचा। आरोपी भारत सरकार लिखी स्कॉर्पियो और ऑटो से घूम-घूम कर माल सप्लाई करते थे। आरोपियों में एक महिला है। इनके पास से 1420 ग्राम गांजा, 115 ग्राम चरस, 20 ग्राम नशीला भूरा पदार्थ, दो डिजिटल तराजू, स्कार्पियो व एक लाख से अधिक नकदी बरामद हुई है। सभी को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों में डब्ल्यू ब्लॉक केशवनगर निवासी तेजबहादुर सोनकर उर्फ राजबहादुर, उसकी पत्नी आशा और नई बस्ती मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी भीम सिंह शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी दंपती ने बताया कि उन लोगों ने सात लाख रुपये में पुरानी स्कॉर्पियो खरीदी थी। इसमें भारत सरकार का स्टीकर लगाकर चलने से रास्ते में पुलिस वालों के रोके जाने का डर नहीं रहता। भीम सिंह को एक ऑटो दे रखा है इससे वह घूम-घूमकर जरूरत के हिसाब से चरस, गांजा या भूरा पदार्थ सप्लाई करता है। माल तौलकर देने के लिए आरोपी डिजिटल तराजू साथ लेकर चलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kanpur: Drugs being home-delivered in Scorpio and auto-rickshaw marked "Government of India"; three arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तेजबहादुर का चकेरी में रहने वाला भाई वीर बहादुर सोनकर उसे मादक पदार्थ सप्लाई करता था। आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में शामिल हैं। उनके बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। तेजबहादुर के खिलाफ थाना किदवई नगर, नौबस्ता व हनुमंत विहार में चोरी व एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। डीसीपी ने बताया कि तस्करों को पकड़ने वाली नौबस्ता कार्यवाहक इंस्पेक्टर नदीम अहमद सिद्दीकी और उनकी टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।

मोबाइल बना कंट्रोल रूम, वाहन हथियार
आरोपी मोबाइल को कंट्रोल रूम की तरह इस्तेमाल करते थे। ग्राहक से मोबाइल पर बात कर सौदा तय किया जाता था फिर ऑटो और स्कॉर्पियो के जरिए सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed