फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur DM Mahendra Singh Tanwar visited Ursula Hospital took stock of the arrangements and issued instructions

कानपुर: उर्सला अस्पताल पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तंवर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Tue, 29 Sep 2026 02:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 29 Sep 2026 02:12 PM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने उर्सला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सीय उपकरणों की कार्यप्रणाली की गहनता से समीक्षा की।

विज्ञापन
Kanpur DM Mahendra Singh Tanwar visited Ursula Hospital took stock of the arrangements and issued instructions
जानकारी देते जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर की स्वास्थ्य सेवाओं को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने उर्सला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल परिसर में घूमकर मरीजों को मिलने वाली प्राथमिक व आपातकालीन सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और विभिन्न चिकित्सीय उपकरणों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि अस्पताल के दौरे का मुख्य उद्देश्य वहां की मूलभूत व्यवस्थाओं और दी जा रही सेवाओं का वास्तविक आकलन करना था। उन्होंने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर शासन द्वारा तय मानकों के अनुसार मरीजों के उपचार की स्थिति जांची। इस दौरान उन्होंने जांच उपकरणों, वेंटिलेटरों और अन्य मशीनों के क्रियाशील होने अथवा उनके ब्रेकडाउन की स्थिति का ब्यौरा भी तलब किया।

विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में रखी जाएंगी कमियां
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां और व्यवस्थागत गैप्स पाए गए हैं। उन्हें सूचीबद्ध कर जिला स्वास्थ्य समिति की आगामी बैठक में रखा जाएगा, ताकि बजट और प्रशासनिक स्तर पर उनका तुरंत समाधान कराया जा सके। उन्होंने अस्पताल प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने रोजाना के कामकाज के अनुभव के आधार पर व्यवस्था में सुधार के सुझाव प्रस्तुत करें, जिससे कानपुर और आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को और अधिक पारदर्शी व उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed