{"_id":"6aa1a895e93895e86400c714","slug":"kanpur-dm-conducts-inspection-issues-instructions-to-complete-utility-shifting-at-jarib-chowki-by-december-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डीएम ने किया निरीक्षण, जरीब चौकी में दिसंबर तक यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डीएम ने किया निरीक्षण, जरीब चौकी में दिसंबर तक यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरा करने के निर्देश
Thu, 10 Sep 2026 12:22 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल जरीब चौकी पर रोज लगने वाले जाम से राहत की उम्मीद बढ़ गई है। रेलवे क्रॉसिंग और चौराहे के आसपास यातायात दबाव कम करने के लिए करीब 320 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया।
उन्होंने चल रहे सीवर लाइन शिफ्टिंग कार्य को देखा और संबंधित विभागों को दिसंबर 2026 के अंत तक सभी यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरी करने के निर्देश दिए। परियोजना के तहत जल निगम (नगरीय) सीवर लाइनों को स्थानांतरित कर रहा है। कालपी रोड पर ममता साड़ी की दुकान से जरीब चौकी तक 591 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने चल रहे सीवर लाइन शिफ्टिंग कार्य को देखा और संबंधित विभागों को दिसंबर 2026 के अंत तक सभी यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरी करने के निर्देश दिए। परियोजना के तहत जल निगम (नगरीय) सीवर लाइनों को स्थानांतरित कर रहा है। कालपी रोड पर ममता साड़ी की दुकान से जरीब चौकी तक 591 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
डीएम ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जरीब चौकी से भाटिया मोटर्स तक 442 मीटर, वारसी फर्नीचर से जरीब चौकी तक 520 मीटर और जीटी रोड पर ट्रेंड्स शोरूम से जरीब चौकी तक 523 मीटर सीवर लाइन शिफ्ट की जानी है। यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरी होने के बाद राज्य सेतु निगम मुख्य निर्माण कार्य को गति देगा।