फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dispute over 10 foot strip of land elder brother attacks younger brother home newborn nephew dies

‘क्रूरता की इंतहा’: 10 फीट भूमि का झगड़ा, बड़े ने छोटे भाई के घर में किया हमला, दो घंटे पहले जन्मे भतीजे की मौत

Sun, 23 Aug 2026 10:16 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 23 Aug 2026 10:16 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के कंधईखेड़ा गांव में 10 फीट जमीन के छह साल पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार को खूनी संघर्ष हो गया। बड़े भाई और उसके परिवार ने छोटे भाई के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महज दो घंटे पहले जन्मे एक नवजात की डंडा लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Dispute over 10 foot strip of land elder brother attacks younger brother home newborn nephew dies
महाराजपुर नवजात के पिता और उर्सला में भर्ती महेंद्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर के कंधईखेड़ा गांव में 10 फीट जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहा छह साल पुराना विवाद शुक्रवार को हिंसक हो गया। बड़े भाई और उसके परिवार के लोगों ने छोटे भाई के घर में घुसकर उसकी पत्नी और अन्य महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन

महज दो घंटे पहले जन्मे नवजात को डंडा लगने उसकी मौत हो गई। सूचना पर घर पहुंचे नवजात के पिता को भी जमकर पीटा। उन्हें गंभीर हालत में उर्सला में भर्ती कराया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

10 फीट जमीन को लेकर चल रहा है विवाद
कंधईखेड़ा गांव निवासी महेंद्र किसान हैं। परिवार में पत्नी ज्योति और चार साल का बेटा है। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे घर पर ही डिलीवरी के दौरान ज्योति ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। परिजन के मुताबिक महेंद्र और उसके बड़े भाई सुरेंद्र के बीच करीब छह साल से 10 फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

महिलाओं को भी लाठी-डंडों से पीटा गया
आरोप है कि सुबह करीब नौ बजे महेंद्र किसी काम से घर से बाहर गया था। पड़ोस में रहने वाला महेंद्र का बड़ा भाई सुरेंद्र अपने बेटे शिवा, बेटी सोनम, पुष्पेंद्र, लाल उर्फ शिवा और अन्य के साथ घर पहुंचा। कमरे में घुसकर ज्योति को पीटा। वहां मौजूद महिलाओं ने विरोध किया, तो उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा गया।

विज्ञापन

हाथ-पैर में हो गया फ्रैक्चर
आरोप है कि मारपीट के दौरान एक डंडा नवजात को लग गया जिससे उसकी एक बार चीख निकलने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र घर पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इससे गंभीर चोट लगने से उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया।

जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार
ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर धारा की बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।

विवाद में मैं खुद अपने बच्चे की जान गवां चुका हूं…
महेंद्र के भाई नितेश का आरोप है कि इसी तरह आरोपियों ने उन पर भी हमला किया था। गर्भावस्था में उनकी पत्नी रानी ने बीचबचाव किया तो उन लोगों ने लात मार दी थी जिससे उनके बच्चे की भी पेट में ही मौत हो गई थी। आरोप है कि पुलिस कभी उन पर ठोस कार्रवाई नहीं करती जिसके चलते उनका दुस्साहस बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed