{"_id":"69e20066b98d7d32c50d3a58","slug":"kanpur-dental-student-ends-her-life-in-hostel-father-had-purchased-land-for-a-clinic-body-sent-for-postmortem-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डेंटल की छात्रा ने हॉस्टल में दी जान, पिता ने क्लीनिक के लिए खरीदी थी जमीन, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डेंटल की छात्रा ने हॉस्टल में दी जान, पिता ने क्लीनिक के लिए खरीदी थी जमीन, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fri, 17 Apr 2026 03:12 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:12 PM IST
सार
Kanpur News: मंधना में डेंटल की पढ़ाई कर रही बिहार की छात्रा नाजिया हसन ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। पिता ने उसकी प्रैक्टिस के लिए पहले ही जमीन खरीद रखी थी।
विज्ञापन
शव को एम्बुलेंस से ले जाती टीम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गोवा गार्डन के एक हॉस्टल में गुरुवार रात बीडीएस की छात्रा नाजिया हसन (23) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिहार के मुंगेर निवासी नाजिया पिछले तीन वर्षों से मंधना स्थित कॉलेज में दंत चिकित्सा की पढ़ाई कर रही थी और इस बार थर्ड ईयर की छात्रा थी।
विज्ञापन
बेटी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम ने जांच कर मोबाइल जब्त किया। क्लर्क के पद से रिटायर्ड पिता मोहम्मद हसन ने बताया कि एक साल बाद बेटी की पढ़ाई पूरी होने के बाद वह प्रेक्टिस करने लगती। इसके चलते उन्होंने पहले से ही उसके लिए जमीन खरीद कर रख ली थी।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आखिर उन्हें क्या पता था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी। एक बार उसे अपने माता-पिता और छोटी बहन फौजिया के बारे में सोचना चाहिए था। परिवारिजनों ने बताया कि हॉस्टल में रह रही अन्य छात्राओं ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।