फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: The sun did not come out, after noon the icy winds troubled the people

Kanpur Dehat : नहीं निकला सूरज, दोपहर बाद बर्फीली हवाओं ने लोगों को किया परेशान

Sun, 15 Jan 2023 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: The sun did not come out, after noon the icy winds troubled the people
ठंड से बचाने के लिए बच्चे के शाल से ढककर ले जाती महिला। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। दो दिन धूप निकलने के बाद शनिवार को मौसम ने फिर से करवट ली। शनिवार को हवा की दिशा उत्तर पूर्व से उत्तर पश्चिम हो गई। बर्फीली हवाएं तेज गति से चलने से गलन बढ़ गई। इधर, पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके, इससे दोपहर बाद ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

दो दिन उत्तर पूर्वी हवा चलने से बर्फीली हवाओं से राहत हो गई थी। इधर तापमान सामान्य से अधिक होने पर मौसम अच्छा हो गया था। दिन में निकलने वाली धूप से पशु पक्षी के साथ लोग राहत महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी के अनुसार 14 जनवरी को फिर से हवा की दिशा बदल गई। पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर चले जाने व पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा से गलन बढ़ गई। शनिवार को पूरे दिन हल्की बदली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दिन में भी कोहरा छाने से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में मौसम खुलने की लोग उम्मीद लगाए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 2.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं की वजह से गलन बढ़ गई। इससे राहगीर ठिठुरते नजर आए। कंबल व शॉल से सिर व चेहरा ढक कर ही राहगीर निकले।
बुजुर्गों को बर्फीली हवाओं से खासी परेशानी हुई। वहीं महिलाओं ने बच्चों को गर्म कपड़ों से ढक लिया और सिर पर टोपी लगा दी। शाम होने पर गलन और बढ़ गई तो लोग जल्द काम निपटा कर घरों को निकल गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इधर, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रात: काल व रात में 16 जनवरी तक शीतलहर के साथ हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं। तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed