फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: President Ramnath Kovind's classmate waiting for the call of the administration in Paraunkh

कानपुर देहात : परौंख में प्रशासन के बुलावे के इंतजार में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सहपाठी

Tue, 31 May 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: President Ramnath Kovind's classmate waiting for the call of the administration in Paraunkh
धौकलपुरवा में बुलावे के इंतजार में बैठे तोहर सिंह यादव। संवाद - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। परौंख में राष्ट्रपति के एक बार फिर आने की जानकारी से उनके सहपाठी उत्सुक है। वह उनको देखने और उनसे मिलने के लिए बेताब हैं। अब वह प्रशासन के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख से जुड़ा मजरा धौकल पुरवा है। इसकी आबादी दो सौ के करीब है। गांव निवासी बुजुर्ग तोहर सिंह यादव (83) बताते हैं कि वह और रामनाथ कोविंद पांच किमी दूर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर में पढ़ने के लिए पैदल जाते थे।
विज्ञापन

कोविंद के वह सबसे अच्छे सहपाठी थे। जब विद्यालय में भोजन अवकाश होता था तो दोनों लोग खानपुर के जमींदार राजेंद्र बहादुर सिंह की कोठी में बैठकर एक साथ खाना खाते थे। कक्षा आठ तक एक साथ पढ़ने के बाद कोविंद कानपुर में शिक्षा ग्रहण करने के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले बार जब राष्ट्रपति पैतृक गांव आए थे, तो वह उनसे नहीं मिल पाए थे। इस बार उनकी इच्छा है कि वह आखिरी समय में अपने सहपाठी से मिलकर दो बातें कर लें।
उनका कहना है कि उम्र के हिसाब से चलने में बहुत दिक्कत होती है। इस वजह से राष्ट्रपति से मिलने के लिए प्रशासन के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed