{"_id":"5dd6f1b28ebc3e54cf09ca87","slug":"kanpur-dehat-pradarshan-akbarpur-news-knp5273351115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विद्युत कर्मियों ने की विरोध सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विद्युत कर्मियों ने की विरोध सभा
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय में नारेबाजी करते विद्युत कर्मी
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। घोटाले में फंसी भविष्य निधि की रकम के भुगतान की गारंटी देने व घोटाले के दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विद्युत कर्मियों का विरोध जारी है। गुरुवार को बारा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विरोध सभा कर कर्मचारियों ने विभागीय अफसरों व राज्य सरकार को कोसा। सभा में अधीक्षण अभियंता और जेई लेकर सभी व अन्य सभी विद्युत कर्मी शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत की कमाई व बुढ़ापे का सहारा देने वाली धनराशि अफसरों के घोटाले में फंस गई है। इसके लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन सौंपने के बाद भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
संगठन आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर हो रहा है। विद्युत कर्मी परेशान हो रहे हैं। उन्हें सरकार की तरफ से कोई ठोस अश्वासन नहीं मिल रहा है। विरोध सभा गुरुवार शाम तीन से पांच बजे तक चली। इस दौरान दोषी अफसरों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। वहीं अफसरों से लेकर कर्मियों तक सभी ने एकजुट होकर आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता रनियां दीपक सिंह, एसडीओ कुलदीप सिंह, संजीव अरोड़ा, विनोद कुमार, विवेक गुप्ता, मोहम्मद फुरकान अली, पुष्पेंद्र सिंह, कप्तान सिंह समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।