कानपुर देहात। सांसद देवेंद्र सिंह भोले की मां कनक देवी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में 125 मेधावियों के साथ ही कोरोना वॉरियर्स, पूर्व सैनिक, पूर्व शिक्षक व बुजुर्गों समेत एक हजार लोगों को सम्मानित किया गया।
केंद्रीय मंत्री ने मंच पर अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी संजीव पाठक उर्फ बॉबी, कोरोना वॉरियर न्यूरो सर्जन डॉ. विकास शुक्ला, डॉ. मारवेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व शिक्षक शिवबालक राम पाल, बलवीर राजपूत, बलराम सिंह राठौर, धनीराम दिवाकर, बुजुर्ग उमाशंकर, महिला रामकुमारी, सियावती, लोकतंत्र सेनानी कृष्ण कुमार अग्निहोत्री, वीरेंद्र वर्मा आदि को सम्मानित किया।
इस दौरान प्रमाणपत्र, शॉल भेंट की गई। यहां कई विद्यालयों के कुल 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र सिंह राजू ने बताया कि कार्यक्रम में सूचीबद्ध एक हजार लोगों को उपहार देेकर सम्मानित किया गया।