फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: misdeed of a minor on the pretext of marriage, made obscene video, report against two

kanpur dehat : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो, दो के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 09 Aug 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: misdeed of a minor on the pretext of marriage, made obscene video, report against two
झींझक। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले मंगलपुर थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलपुर के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को बताया कि उसकी बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाले मयंक ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परेशान बेटी ने घर में आप बीती सुनाई। इस पर वह आरोपी के घर गईं तो उसने बेटी के अपहरण व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। मामले में मंगलपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसपी के आदेश पर सोमवार को मंगलपुर पुलिस ने मयंक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी एसके मिश्र ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed