फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Married woman hangs herself in maternal home, father accuses in-laws of harassing her

Kanpur Dehat: मायके में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पिता बोले- ससुराली दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

Wed, 12 Apr 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2023 01:23 AM IST
सार

मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर अक्सर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इसके चलते बेटी काफी समय पहले मायके आ गई थी।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Married woman hangs herself in maternal home, father accuses in-laws of harassing her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में शिवली थाना क्षेत्र के बन्नापुर गांव स्थित मायके में मंगलवार की शाम को विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर बेटी के आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बन्नापुर गांव निवासी नीरज द्विवेदी ने बताया कि बेटी शिवांगी (23) की शादी जनवरी 2022 में कानपुर नगर के कल्याणपुर के बारासिरोही में की थी। ससुराल वाले दहेज की मांग कर अक्सर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इसके चलते बेटी काफी समय पहले मायके आ गई थी।
विज्ञापन

मगंलवार की शाम को उसने छत के छज्जे में रस्सी के सहारे फंदा डालकर जान दे दी। छत पर जाने पर मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने जांच के साथ साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed