{"_id":"62f01c9a0050462a984d8fa3","slug":"kanpur-dehat-in-the-former-president-s-village-paraunkh-roads-will-be-built-in-three-houses-with-rs-6-37-crore-akbarpur-news-knp7117775139","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat: पूर्व राष्ट्रपति के गांव परौंख में 6.37 करोड़ रुपये से तीन मजरों में बनेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat: पूर्व राष्ट्रपति के गांव परौंख में 6.37 करोड़ रुपये से तीन मजरों में बनेंगी सड़कें
Mon, 08 Aug 2022 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व राष्ट्रपति के गांव परौंख में कायाकल्प के कार्य काफी समय से चल रहे हैं। इसी के तहत अब आवागमन के लिए तीन मजरों में 6.37 करोड़ रुपये से आठ किमी लंबी सड़क बनाई जानी है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गांव परौंख शासन की प्राथमिकता में रहा है। इसको देखते हुए गांव की कई गलियों का पक्का निर्माण कार्य हो चुका है।
विज्ञापन
वहीं, गांव के अंतिम छोर में नदी किनारे बसे गोपालपुरवा, धौकलपुरवा और सेवरामपुर के पांच हजार लोगों को अभी तक कच्चे रास्ते से आवागमन करना पड़ता है। यहां सड़क बनाने के लिए छह माह पहले शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अब इनके निर्माण के लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। शुक्रवार को शासनादेश भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
गांव के तीनों मजरों में 6.37 करोड़ से आठ किमी पक्की सड़क और नाली बनाई जाएगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था के रूप में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को चुना गया है। विभाग के अभियंता जल्द ही कार्य के लिए ई टेंडर कराएंगे।
विज्ञापन
- मस्जिद से गोपालपुरवा को जोड़ने वाली ढाई किमी सड़क 1.89 करोड़
- परौंख से धौकलपुरवा को जोड़ने वाली 2.6 किमी सड़क 2.41 करोड़
- परौंख से सेवारामपुर को जोड़ने वाली 2.9 किमी सड़क 2.07 करोड़
शासन की ओर से परौंख की तीन सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - आलोक कुमार यादव, अवर अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग