{"_id":"650f3aff5d037f5c770e3984","slug":"kanpur-dehat-high-school-student-died-under-suspicious-circumstances-doctor-said-she-consumed-poison-kanpur-news-c-220-1-akb1004-3245-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हाईस्कूल की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, चिकित्सक बोले खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हाईस्कूल की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, चिकित्सक बोले खाया जहर
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर क्षेत्र के खमहैला गांव में हाईस्कूल की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चिकित्सक के अनुसार छात्रा ने जहर खाया था। वहीं, परिजनों ने एक्सपायरी डेट का कफ सिरप पीने से मौत होने की बात बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खमहैला गांव निवासी किसान महेंद्र प्रताप की बेटी आकांक्षा (17) झींझक के एक काॅलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। शनिवार की सुबह अचानक आकांक्षा की हालत बिगड़ गई। उल्टियां होने पर परिजन उसे फौरन सीएचसी ले गए।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएचसी के डॉ. शिरोमणि ने बताया कि छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
परिजनों ने छात्रा के एक्सपायरी डेट का कफ सिरप पीने की बात बताई थी। जबकि प्रथम दृष्टया छात्रा के जहर खाकर जान देना प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत की जानकारी मिली है।
पुलिस टीम को जांच और परिजनों से पूछताछ के लिए अस्पताल भेजा गया है। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत की वजह पता चल सकेगी।