{"_id":"62dda368b220a6740260fdb6","slug":"kanpur-dehat-fraudulently-done-denama-of-dead-woman-s-land-case-against-four-including-home-guards-akbarpur-news-knp7093009153","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat : धोखाधड़ी कर मृत महिला की जमीन का कराया बैनामा, होमगार्ड समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat : धोखाधड़ी कर मृत महिला की जमीन का कराया बैनामा, होमगार्ड समेत चार पर केस
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर के धन्नापुर्वा जुरिया निवासी होमगार्ड ने मृत महिला के स्थान पर बहन को खड़ा कर जमीन का बैनामा करा लिया। सीओ की जांच में धोखाधड़ी की बात सामने आने पर होमगार्ड समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
कन्नौज के ग्राम सेमापुर थाना तिर्वा निवासी उमाशंकर ने सीओ डेरापुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मां रामवती के नाम धन्नापुरवा जुरिया गांव में करीब तीन बीघा तीन विस्वा भूमि है। मां रामवती की मृत्यु सात अक्तूबर 2011 को हो गई।
इसी गांव के होमगार्ड यदुनाथ ने भाई जगत सिंह व जहान सिंह के साथ मिलकर अपनी बहन हरदू थाना बेला जनपद औरैया निवासी रामकुमारी पत्नी अजेंट सिंह को मां के स्थान पर खड़ा कर 18 अक्तूूबर 2011 को जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
सीओ ने प्रार्थनापत्र की जांच कराई तो धोखाधड़ी की बात सामने आई। इस पर उन्होंने केस दर्ज करने के निर्देश दिए। मंगलपुर इंस्पेक्टर एसके मिश्र ने बताया कि होमगार्ड समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।