फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Former CM Akhilesh gave enveloped money to Khazanchi Nath, took a jibe at demonetisation

Kanpur Dehat : खजांची नाथ को पूर्व सीएम अखिलेश ने दी लिफाफा बंद धनराशि, नोटबंदी पर कसा तंज

Thu, 10 Nov 2022 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Former CM Akhilesh gave enveloped money to Khazanchi Nath, took a jibe at demonetisation
खजांची नाथ को लिफाफा देते पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव। संवाद - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। नोटबंदी के दौरान बैंक लाइन में जन्मे खजांची नाथ को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में बुलाकर लिफाफा बंद धनराशि सौंपी। उन्होंने ट्विटर पर फोटो टैग कर तंज कसा की भाजपाई 15 लाख न सही खजांची की फीस ही दे दें।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने खजांची नाथ व उसकी मां सर्वेशा से मिलकर उनका हाल जाना। मालूम हो कि अखिलेश यादव के निर्देश पर 29 अक्तूबर को खजांची का दाखिला झींझक कस्बे के रामाइंटर नेशनल स्कूल में कराया गया है।
विज्ञापन

खजांची के रोज स्कूल आने के लिए स्कूल बस भी लगवाई गई है। खजांची के साथ खिंचवाई गई फोटो बाद में अखिलेश ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इसमें लिखा कि नोट बंदी के सारे दावे फेल बस यही उपलब्धि की नगदी का चलन 71.84 प्रतिशत बढ़ गया और खजांची स्कूल जाने लगा। भाजपाई 15 लाख न सही खजांची की फीस ही दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने ही रखा था नाम
नोटबंदी के दौरान दो दिसंबर 2016 को झींझक कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रुपये निकलने को लाइन में लगी सर्वेशा ने बच्चे को जन्म दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सर्वेशा को लखनऊ बुलाकर आर्थिक सहायता दी थी। साथ ही बच्चे का नाम खजांची नाथ रखा था।

खजांची को विशेष तकनीकी के बने दो मकान दिए थे। एक मकान पैतृक गांव सरदारपुरवा जोगीडेरा व दूसरा ननिहाल अनंतपुर जोगीडेरा में मिला। खजांची ननिहाल स्थित घर में रह रहा है। हर साल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खजांची का जन्म दिन भी मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed