Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Devyani Sarovar lit up with 5100 lamps the ghat lit up with laser lights Ramlila enactment begins

Kanpur Dehat: देवयानी सरोवर में 5100 दीपों से जगमगाई छटा, लेजर लाइटों के साथ जगमगाया घाट, रामलीला का मंचन शुरू

Sat, 11 Oct 2025 10:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Oct 2025 10:01 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: मूसानगर स्थित देवयानी सरोवर में करवाचौथ के अवसर पर शुक्रवार शाम को 5100 दीपों का भव्य दीपदान किया गया। दीपों और लेजर लाइटिंग से सरोवर जगमगा उठा, जिसके बाद रामलीला और मेले का आयोजन शुरू हुआ।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Devyani Sarovar lit up with 5100 lamps the ghat lit up with laser lights Ramlila enactment begins
देवयानी सरोवर महाआरती में शामिल लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में मूसानगर क देवयानी सरोवर में पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाले दीपदान में शुक्रवार शाम को 5100 दीप जलाए गए। दीपों और लेजर लाइटों से सरोवर जगमगा उठा। इसके साथ ही रात में रामलीला व नाट्य मंचन शुरू किया गया।

विज्ञापन

करवाचौथ पर्व पर देवयानी सरोवर तट पर पारंपरिक मेला का आयोजन किया गया। चंद्रमा निकलने के बाद सरोवर की सीढि़यों में रखे गए दीपक एक साथ जलाए गए। सरोवर में चारों तरफ लगीं लेजर लाइटिंग के साथ गऊ घाट में लगा फब्बारा चलता हुआ दीपों की रंग बिरंगी छटा बनाता रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मूसानगर
इसे देख लोग भाव विभोर होकर जय श्री राम का उदघोष करते रहे। दीपदान के बाद महाआरती की गई। पंडित सुमित शास्त्री ने पूजन कराया। इसके बाद सरोवर की परिक्रमा की गई। सरोवर के चारों तरफ लगीं दुकानों से महिलाएं जरूरत का सामान खरीदतीं रहीं। बच्चे झूले का आनंद लेते रहे। आयोजन समिति के सभी सदस्य और लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed