फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

सभासद को पीटने पर छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 Apr 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
झींझक (कानपुर देहात)। नगर पालिका के एक मोहल्ला में राहत सामग्री न मिलने पर लोगों ने महिला सभासद व उसकी बेटी को 31 मार्च को पीट दिया था। इस मामले में रविवार को सभासद की बेटी ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए नगर पालिका दफ्तर में एक सभासद ने जरूरतमंदों की सूची बनाकर दी थी। नगर पालिका की ओर से दिए गए सामान को 31 मार्च को वह बेटी के साथ मिलकर जरूरतमंदों को वितरित कर रहीं थीं। आरोप है कि रविंद्र, पंकज, अर्पित, अभिषेक व रोहित जबरन राशन मांगने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर आरोपियों ने सभासद व उसकी बेटी को लात घूसों से पीट दिया। साथ ही अश्लील हरकतें की थीं। मंगलपुर थाना प्रभारी शिवकुमार राठौर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed