{"_id":"62b37b1d0c0a130b8e2d74da","slug":"kanpur-dehat-case-against-four-including-secretary-accused-of-pressurizing-the-chief-to-resign-akbarpur-news-knp703779066","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : सचिव समेत चार पर केस, प्रधान पर इस्तीफा देने का दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : सचिव समेत चार पर केस, प्रधान पर इस्तीफा देने का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन
झींझक। जलिहापुर की प्रधान ने पद से इस्तीफा देने का दबाव बनाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा मंगलपुर थाने में सचिव समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी तरह सचिव ने प्रधान पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए डीपीआरओ से शिकायत की है।
झींझक ब्लॉक के जलिहापुर ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने मंगलपुर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पंचायत भवन में सचिव से बातचीत करने गयी थी। वहां पहले से मौजूद गांव के नारायण दत्त, जगदीश, फूल सिंह ने प्रधान पद से इस्तीफा देने की बात कही।
इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि सचिव राहुल भारती ने भी उनका समर्थन किया। प्रधान के शिकायती पत्र पर मंगलपुर पुलिस ने पंचायत सचिव समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं, पंचायत सचिव राहुल भारतीय ने बताया कि आरोप निराधार है। सीडीओ के निर्देश पर प्रधान के साथ बैठक की थी। प्रधान खुद दर्जन भर लोगों को लेकर आई थीं और अभद्रता व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। सचिव ने डीपीआरओ से शिकायत की है। मंगलपुर निरीक्षक एसके मिश्र ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है।