फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Auto overturned in a ravine near Gahlo village, driver killed, five injured

Kanpur News: गहलो गांव के पास खड्ड में पलटा ऑटो, चालक की मौत, पांच घायल

Mon, 24 Apr 2023 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Auto overturned in a ravine near Gahlo village, driver killed, five injured
शिवली। रूरा रेलवे स्टेशन से सवारियों को लेकर शिवली लौट रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर गहलो के पास खड्ड में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, वहीं पांच सवारियां घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार देर रात हुआ।
विज्ञापन


कस्बा शिवली के शिवाजी नगर निवासी अनुराग बाजपेयी (25) ऑटो चलाता था। शनिवार की देर रात कस्बे निवासी मोहम्मद अशरफ के साथ रूरा रेलवे स्टेशन पर सवारियां लेने गया था।
विज्ञापन


वहां से लौटते समय रूरा के गहलो में रिंद नदी के पास ऑटो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक अनुराग बाजपेयी, रूरा के पांडेय निवादा निवासी मोहम्मद युनूस की पत्नी जैनब (45), इमरान (26) उसकी पत्नी जन्नत (23), बेटा नावेद (एक वर्ष), शिवली के जवाहर नगर निवासी असरफ (27) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। जबकि, जैनब व जन्नत को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


अनुराग की मौत की खबर पाकर पत्नी काजल, बच्चे माधव व रुद्र, मां राधा का रोकर बुरा हाल रहा। कस्बा प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि ऑटो चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों और मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed