फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dead body of youth found lying on bed, police engaged in investigation

Kanpur: बरामदे में चारपाई पर मिला युवक का नग्न शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 05 Apr 2025 06:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Apr 2025 06:08 PM IST
सार

Kanpur News: घर के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पास में शराब की बोतल पड़ी मिली।

विज्ञापन
Kanpur: Dead body of youth found lying on bed, police engaged in investigation
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी के मंगला विहार द्वितीय में शनिवार को एक युवक का नग्न शव घर के अंदर बरामदे में चारपाई पर मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से हमीरपुर के अरतरा मौदहा निवासी विकास दीक्षित (40) थिनर की सप्लाई का काम करता था। परिवार में पत्नी जूली दीक्षित और 16 वर्षीय बेटी सान्या है। सान्या इंटर की छात्रा है। विकास के बहनोई मनोज त्रिवेदी ने बताया कि दो माह पहले मकान बनवाया था। करीब दस दिन पहले पत्नी जूली, बेटी को लेकर मायके हमीरपुर के रिसवा बुजुर्ग गांव चली गई थी। यहां पर विकास अकेले ही था। शनिवार को उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। बरामदे में विकास औंधे मुंह नग्न अवस्था में पड़ा था। हिलाने पर भी कोई प्रतिक्रिया न होने पर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन



मौके पर डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय और एसीपी चकेरी एसएस रामटेके पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि शव के पास एक शराब की बोतल पड़ी मिली है। घर में अभी तक कोई बिजली का कनेक्शन नहीं है। जांच में प्रथम दृष्ट्या लग रहा है कि शराब पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ी होगी। इस पर वह कपड़े उतारकर चारपाई पर लेट गया होगा। बिजली न होने से गर्मी और डायरिया से मौत हो गई होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद माैत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

हत्या के मामले में आठ साल की सजा काट चुका है विकास
मनोज ने बताया कि विकास हमीरपुर में एक हत्या के मामले में आठ साल जेल की सजा भी काट चुका है। गांव में एक परिवार से पुराना विवाद भी चल रहा है। जेल से छूटने के बाद विकास परिवार के साथ कानपुर आ गया था और थिनर का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed