फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: DCM on Jajmau highway caught fire and burned

Shuklaganj: चलती डीसीएम धू-धूकर जली, डेढ़ घंटे तक हाईवे पर लगा जाम

Thu, 19 Dec 2024 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 08:46 PM IST
सार

Shuklaganj News: शुक्लागंज में चलती डीसीएम धू-धूकर जल गई। त्रिभुवनखेड़ा के पास जाजमऊ हाईवे पर जाम लग गया।

विज्ञापन
Kanpur: DCM on Jajmau highway caught fire and burned
धू-धूकर जली डीसीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के त्रिभुवनखेड़ा के पास जाजमऊ हाईवे पर गुरुवार को सुबह चलती डीसीएम में आग लग गई। चालक ने धू-धूकर जल रही डीसीएम को बीच सड़क पर रोक दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच लगभग डेढ़ घंटे तक जाजमऊ हाईवे पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन




गुरुवार की सुबह लगभग 9:15 बजे लखनऊ से कानपुर की ओर कबाड़ का गत्ता लादकर जा रही एक डीसीएम के पिछले हिस्से में आग लग गई। चालक डुमरियागंज के सिद्धार्थनगर निवासी अजय मिश्रा ने त्रिभुवनखेड़ा के पास जाजमऊ हाईवे पर डीसीएम को रोकने के बाद कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास से गुजर रहे अन्य वाहनों को रोक दिया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन


इस बीच वहां अफरातफरी मची रही। जाजमऊ हाईवे पर लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। चालक ने शार्ट सर्किट से आग लगने का आशंका जताई है। लखनऊ-कानपुर लेन पर डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। डीसीएम को किनारे कराकर जाम खुलवाया गया। पुलिस ने बताया कि डीसीएम कानपुर निवासी सौरभ मिश्रा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed