फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cyber cell sent 29 thugs to jail in a year, recovered 2.20 crores

कानपुर: साइबर सेल ने एक साल में 29 ठगों को भेजा जेल, 2.20 करोड़ किए बरामद

Tue, 04 Jan 2022 07:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Cyber cell sent 29 thugs to jail in a year, recovered 2.20 crores
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में साइबर सेल ने पिछले साल बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से ज्यादा ठगों को जेल भेजने के अलावा सेल ने 2.20 करोड़ रुपये बरामद किए। इनमें से कई पीड़ितों के पैसे भी वापस कराए गए। कभी मोबाइल हैक कर, कभी इनाम जीतने का लालच और कभी पुराना वाहन बेचने के नाम लोगों से ठगी करने वाले साइबर ठगों ने एक साल में हजारों लोगों को शिकार बनाया।
विज्ञापन


सेल ने 29 ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसमें 1774 मामले दर्ज किए गए, जिसमें लोगों से आठ करोड़ से अधिक की ठगी की गई थी। साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए इनमें से 2.20 करोड़ रुपये लोगों को वापस दिला दिए। हालांकि, रिकवरी रेट करीब 30 प्रतिशत ही रहा, लेकिन रुपये गंवाने के बाद वापस मिलने की उम्मीद खो चुके लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के अनुसार साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने वाले ठग झारखंड, कोलकाता, तमिलनाडु, बिहार में बैठकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन लोगों को भी अपने स्तर से किसी लालच में न पड़ते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed