फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crime: 35 tons of oil was ordered, but the criminals sent water and siphoned off 3.4 million rupees

Kanpur Crime: मंगाया 35 टन तेल, शातिरों ने भेज दिया पानी, 34 लाख हड़पे

Tue, 02 Dec 2025 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Dec 2025 11:53 PM IST
सार

मदुरै तमिलनाडु से टैंकर में इस्तेमाल किया हुआ खाद्य तेल मंगाया था। शातिरों ने पानी भेज दिया। एमडी ने जूही निवासी एजेंट समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur Crime: 35 tons of oil was ordered, but the criminals sent water and siphoned off 3.4 million rupees
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यशोदानगर पी ब्लॉक निवासी कारोबारी ने सोशल मीडिया दोस्त के माध्यम से 35 टन इस्तेमाल किया हुआ खाद्य तेल का सौदा किया। शातिरों ने मदुरै में फर्जी भार कांटा पर्ची और ई-वे बिल भेज कर माल के बदले 34 लाख का भुगतान ले लिया। कानपुर पहुंचने पर तेल चेक किया गया तो वह पानी निकला। पीड़ित ने जूही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पी ब्लॉक यशोदानगर निवासी अनिल कुमार दीक्षित खाद्य तेल का कारोबार करते हैं। वह नवग्रह एडिबल ऑयल्स के प्रबंधक हैं जबकि फर्म के प्रोपराइटर शिवम खंडेलवाल हैं। अनिल कुमार की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शिवम का जून में सोशल मीडिया के माध्यम से जूही निवासी नितिन, सुरेश अदुकिया से संपर्क हुआ। उसने बताया कि वह इस्तेमाल खाद्य तेल आदि का व्यापार कमीशन एजेंट के रूप में करता है। वह दक्षिण भारत से फैटी एसिड व इस्तेमाल खाद्य तेल के सप्लायर्स को जानते हैं। दावा किया कि वह बाजार भाव से कम रेट पर माल आपूर्ति करा सकता है। उसने मदुरै तमिलनाडु निवासी महेंद्र विनो, विशाल व कवि से बात कराई।
विज्ञापन


बताया कि कवि फर्म में मैनेजर हैं। उनकी बात पर यकीन कर शिवम खंडेलवाल ने 92.5 रुपये के हिसाब से 35 टन माल का ऑर्डर नितिन, सुरेश अदुकिया को दिया। यहां से माल लेने ड्राइवर पीरा राम को टैंकर लेकर भेजा था। 29 अक्तूबर को टैंकर लोड होने की बात कह पेमेंट मांगा। 31 अक्तूबर को उनके बताए खाते में करीब 34 लाख का भुगतान कर दिया। आरोपियों ने फर्जी बिल व कूटरचित कांटा पर्ची व्हाट्सएप पर भेजी। इसके बाद ड्राइवर ने कहा कि कांटा पर्ची जाली लग रही है। कम भी तेल होने की आशंका जताई। उसने अलग से माल का भार कराया तो करीब 24 टन माल निकला। कानपुर पहुंचने पर माल की गुणवत्ता की जांच कराई तो वह पानी निकला। जूही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed