फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Oxygen demand decreased

कानपुर: संक्रमित घटने के साथ ही ऑक्सीजन की मांग 50 प्रतिशत घटी

Tue, 11 May 2021 11:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 May 2021 11:34 AM IST
सार

फजलगंज स्थित बब्बर ऑक्सीजन प्लांट के प्रबंधक सुमित बब्बर के अनुसार तीन-चार दिन पहले तक रोज 1000 से 1200 सिलिंडर रिफिल किए जा रहे थे। सोमवार को 50 प्रतिशत कम रिफिलिंग हुई।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, Oxygen demand decreased
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसे-जैसे संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो रही है, ऑक्सीजन की मांग में भी गिरावट आई है। तीन दिन में 50 प्रतिशत मांग घटी है। दादा नगर स्थित चमन गैस प्लांट के प्रबंधक संदीप अरोड़ा के अनुसार पूर्व में प्लांट से 500 से 700 सिलिंडर प्रतिदिन भरे जा रहे थे। अब 200 से 250 ही रिफिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


फजलगंज स्थित बब्बर ऑक्सीजन प्लांट के प्रबंधक सुमित बब्बर के अनुसार तीन-चार दिन पहले तक रोज 1000 से 1200 सिलिंडर रिफिल किए जा रहे थे। सोमवार को 50 प्रतिशत कम रिफिलिंग हुई। लोहिया चौराहा स्थित हरिओम गैस प्लांट, पनकी गैस प्लांट व मुरारी ऑक्सीजन प्लांट में भी ऑक्सीजन की डिमांड आधी हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि, सिलिंडर आसानी से अभी भी नहीं मिल रहा है। प्रबंधकों के अनुसार पूर्व में सिक्योरिटी मनी जमा कर जो सिलिंडर गए थे, उन्हें लोगों ने बुरे वक्त में जरूरत के लिए अपने पास रोक लिया है। इस वजह से समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्ट की मरम्मत हुई, पर कर्मचारी नहीं
दादानगर स्थित पनकी ऑक्सीजन प्लांट में 30 अप्रैल की सुबह  सिलिंडर फटने से एक पोर्ट क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना में कर्मचारी मर्दनपुर निवासी मुराद अली की मौत हो गई थी। एक सप्ताह बाद पोर्ट की मरम्मत तो हो गई लेकिन कुशल कर्मचारी न मिलने से अभी भी इससे वितरण नहीं शुरू हो सका है। एक पोर्ट से ही सिलिंडर भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed