फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, death from corona, coronavirus

Corona Active Case In Kanpur: कोरोना से दो मौतें, 72 नए संक्रमित मिले

Wed, 26 May 2021 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 May 2021 10:12 PM IST
सार

कानपुर में कोरोना से होने वाली मौतों का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी कमी आई है।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, death from corona, coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कोरोना से दो और रोगियों की मौत हो गई है और 72 नए संक्रमित मिले हैं। दोनों की मौत हैलट में हुई। इनका ब्योरा एक दिन बाद बुधवार को पोर्टल पर अपलोड किया गया। अब तक नगर में कुल 1677 संक्रमित की मौत हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को कोरोना से 183 रोगियों ने जंग जीत ली है। 53 रोगी अस्पतालों और 130 रोगी होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 82 हजार 133 है, जिनमें 79 हजार 452 ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 10 हजार 438 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन


ब्लैक फंगस के चार नए रोगी भर्ती
ब्लैक फंगस के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को दो महिलाओं समेत चार रोगियों को भर्ती किया गया। एक की आंखों में फंगस का संक्रमण अधिक है। दो रोगियों की आंखों में हल्का संक्रमण है। ब्लैक फंगस के एक रोगी के साइनस की फिर सर्जरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। हैलट में ब्लैक फंगस के 26 रोगी भर्ती हैं। इनमें 16 वार्ड नंबर तीन में हैं और 10 रोगी न्यूरो साइंसेस कोविड हॉस्पिटल में हैं। यहीं दो रोगी व्हाइट फंगस के भी भर्ती हैं। ब्लैक फंगस के चार नए रोगियों में कल्याणपुर के 48 वर्षीय पुरुष, शिवली के 44 वर्षीय पुरुष, विजय नगर लेबर कालोनी की 64 साल की महिला और आलमपुर की 70 वर्षीय वृद्धा हैं।


रोगियों को ब्लैक फंगस की दवा शुरू कर दी गई है। 24 घंटे के हिसाब से देखा जाए तो पांच नए रोगी भर्ती हुए हैं। एक रोगी मंगलवार देर रात भर्ती किया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि रोगी अब संक्रमण की शुरुआत में ही आ जा रहे हैं। इससे समय से इलाज शुरू हो जा रहा है। रोगियों की आंख निकालने से बच जा रही है। इसके साथ ही रिकवरी भी तेज हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed