{"_id":"6a9fbe758f7b1672270e7a66","slug":"kanpur-construction-of-the-anwarganj-mandhana-elevated-track-gains-momentum-soil-testing-begins-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, मिट्टी परीक्षण का काम शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, मिट्टी परीक्षण का काम शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति
Tue, 08 Sep 2026 01:25 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:25 PM IST
सार
Kanpur News: अनवरगंज से मंधना के बीच प्रस्तावित एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण का काम शुरू हो गया है। सोमवार को कानपुर विवि के सामने सॉइल टेस्टिंग की गई, जिससे जल्द ही पिलरों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक के लिए मिट्टी परीक्षण का काम शुरू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुरवासियों को रोजाना रेलवे क्रासिंगों पर लगने वाले भीषण जाम और ट्रैफिक के झाम से स्थायी मुक्ति दिलाने के लिए अनवरगंज से मंधना के बीच प्रस्तावित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैक के किनारे विभिन्न स्थलों पर मिट्टी के परीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
कानपुर विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के सामने रेलवे ट्रैक के पास दो अलग-अलग स्थानों पर बोरिंग मशीनें लगाकर मिट्टी के नमूने एकत्र किए गए। विशेषज्ञों की टीम मिट्टी की भार वहन क्षमता और संरचनात्मक मजबूती की जांच कर रही है, जिसके आधार पर एलिवेटेड ट्रैक के पिलर और नींव की डिजाइन तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
दर्जनों क्रासिंगों के जाम से मिलेगी राहत
अनवरगंज से मंधना के बीच स्थित कई व्यस्त रेलवे क्रासिंगों जैसे रावतपुर, कल्याणपुर आदि के कारण रोजाना हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों जाम में जूझना पड़ता है। एलिवेटेड ट्रैक बन जाने के बाद ट्रेनें ऊपर से गुजरेंगी, जिससे नीचे की सभी क्रासिंग पूरी तरह से सिग्नल-फ्री हो जाएंगी।