फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Cigarette on mouth open firing from a gun in a filmy style police sent the youth behind bars

Kanpur: मुंह पर सिगरेट...फिल्मी अंदाज में खुलेआम तमंचे से फायरिंग, पुलिस ने युवक को सलाखों के पीछे भेजा

Wed, 18 Jun 2025 02:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Jun 2025 02:11 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां इलाके में फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है और उसके पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Kanpur Cigarette on mouth open firing from a gun in a filmy style police sent the youth behind bars
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी थानाक्षेत्र में दबंग ने खुलेआम तमंचे से फायरिंग की। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। मंगलवार रात सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ।

विज्ञापन

इसमें एक युवक फिल्मी अंदाज में मुंह पर सिगरेट लगाकर खुलेआम तमंचे से फायरिंग करता नजर आया। इस दौरान युवक गाली-गलौज भी करता रहा। वहीं, किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को सनिगवां इलाके से ही घर दबोचा। आरोपी की पहचान गांधी ग्राम निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई।

विज्ञापन

आरोपी को भेजा गया जेल
उसके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। चौकी प्रभारी सनिगवां अंकित खटाना ने बताया कि आरोपी ने हाल ही में सनिगवां इलाके में नया प्लॉट बनवाया था। इसमें मंगलवार को नया सबमर्सिबल लगवाया था। उसकी खुशी में ही शराब पीने के बाद आरोपी ने फायरिंग की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed