फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Child suffering from dengue like symptoms platelet count dropping despite negative test report

कानपुर: डेंगू जैसे लक्षणों से बेहाल मासूम, प्लेटलेट्स गिर रहे पर रिपोर्ट निगेटिव, 22 बेड का पीआईसीयू फुल

Fri, 11 Sep 2026 01:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 11 Sep 2026 01:01 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के हैलट अस्पताल में एडिनो व रायनोवायरस के चलते डेंगू जैसे लक्षणों वाले बच्चों की भरमार से 22 बेड का पीआईसीयू फुल हो गया है। वहीं, जाजमऊ, पनकी और रायपुरवा में तीन नए मरीज मिलने से जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 61 पहुंच गई है।

विज्ञापन
Kanpur Child suffering from dengue like symptoms platelet count dropping despite negative test report
हैलट हॉस्पिट कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में डेंगू जैसे लक्षणों से मासूम बेहाल हैं। हैलट में इनका इलाज डेंगू के आधार पर किया जा रहा है। जांच में रिपोर्ट निगेटिव निकल रही है। हैलट के बाल रोग विभाग में संचालित 22 बेड का पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) भर चुका है। एडिनो वायरस और रायनोवायरस बच्चों के लिए घातक साबित हो रहा है। रायनोवायरस मुख्य रूप से साधारण सर्दी-जुकाम के लिए जिम्मेदार होता है, जबकि एडिनो वायरस सर्दी-जुकाम के साथ-साथ आंख, पेट और फेफड़ों में गंभीर संक्रमण पैदा कर सकता है।

विज्ञापन

गुरुवार को पीआईसीयू में 15 रोगी आए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। दो को निमोनिया, दो को बुखार और एक को झटके आ रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चों में बुखार, प्लेटलेट्स का गिरना, टीएलसी कम होना जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। यह सभी डेंगू जैसे लक्षण हैं। इनकी एलाइजा या अन्य लैब जांच कराने पर डेंगू निगेटिव आ रही है।

विज्ञापन

हर बच्चे को प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता नहीं होती
विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गौतम ने बताया कि हमारी टीमें 24 घंटे लगकर रोगियों का इलाज कर रही हैं। बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. यशवंत राव ने बताया कि डेंगू जैसे लक्षण तो हैं, लेकिन अच्छा ये है कि उन्हें डेंगू नहीं है। रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। स्पष्ट किया है कि हर बच्चे को प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता नहीं होती। प्लेटलेट्स काउंट 10 हजार से नीचे चला जाता है या ब्लीडिंग होती है, तब प्लेटलेट्स चढ़ा जा रहे हैं।

मरीजों की संख्या 61 पहुंची
जाजमऊ, पनकी और रायपुरवा नए हॉटस्पॉट बने कानपुर। डेंगू के गुरुवार को तीन नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 61 पर पहुंच गई है। नए मामले जाजमऊ, पनकी और रायपुरवा क्षेत्रों में दर्ज किए गए हैं। शहर के प्रमुख रिहाइशी और औद्योगिक इलाकों में एक साथ मरीज मिलने से स्वास्थ्य प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव और हाल ही में हुई बारिश के कारण जल भराव की समस्या पैदा हुई है। गुरुवार को एक रोगी हैलट और दो रोगी उर्सला में मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने घर के आसपास पानी न जमा होने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed