फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur cervical cancer prevention review meeting held at the new PHC training to ASHA workers and ANMs

कानपुर: सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल, न्यू पीएचसी में समीक्षा बैठक, आशा और एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 11 Sep 2026 02:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 11 Sep 2026 02:13 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज के न्यू पीएचसी में एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे निशुल्क एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर बचाव) टीकाकरण अभियान और परिवार नियोजन सेवाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Kanpur cervical cancer prevention review meeting held at the new PHC training to ASHA workers and ANMs
न्यू पीएचसी में समीक्षा बैठक में एएनएम और आशा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी में गुरुवार को एचपीवी टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक हुईं। इसमें नगर की सभी एएनएम और आशा कार्यकर्ता शामिल रही। उन्हें टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुए इसके क्रियान्वयन कराने और परिवार नियोजन सेवाओं का विस्तारीकरण करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

मालूम हो कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महिलाओं को लगाया जाता है। न्यू पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ बनाना और बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाना है। बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महिलाओं को लगाया जाता है।

विज्ञापन





बालिकाओं को निशुल्क लगाई जा रही है वैक्सीन
बैठक में बताया गया कि एचपीवी वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं को निशुल्क लगाई जा रही है। बैठक में अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंपापुरवा के प्रभारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव, जिला संयोजक फैमिली प्लानिंग आरिफ, पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि अनुरेश सिंह, अबरन हेल्थ सेंटर ब्रम्हनगर स्वास्थ्य केंद्र से अभिलाष पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed