फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Central went on checking operations

कानपुर सेंट्रल पर हाई अलर्ट, चला सघन चेकिंग अभियान

Fri, 30 Sep 2016 08:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Sep 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
 Kanpur Central went on checking operations
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान, जवानों ने हर संदिग्ध यात्री की तलाशी ली - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना की पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच बनी तनाव की स्थिति को लेकर किसी भी आशंका से निपटने के लिए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर स्टेशन के चप्पे-चप्पे की जांच की। डॉग स्कवॉयड टीम ने भी तलाशी ली।
विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों, सरकुलेटिंग एरिया, कैंट साइड और सिटी साइड एरिया समेत ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चला। इसमें संदिग्ध वस्तुओं और यात्रियों से पूछताछ की गई। सेंट्रल स्टेशन के दोनों साइडों में लगी स्कैनिंग मशीन से पास किए बिना कोई भी बैग प्लेटफार्म पर यात्री नहीं ले जा सकेंगे। गोविंदपुरी, पनकी, कल्यानपुर, रावतपुर, अनवरगंज समेत सभी स्टेशनों के जीआरपी और आरपीएफ को निर्देश मिले हैं। अफसरों का कहना है कि तनाव की स्थिति तक रोजाना सघन चेकिंग अभियान चलेगा। बिना प्लेटफार्म टिकट के कोई भी व्यक्ति सेंट्रल परिसर में दाखिल नहीं हो सकेगा। अभियान में सीओ जीआरपी आरके मिश्रा, इंस्पेक्टर श्यामव्रत सिंह यादव, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त बीडी पांडेय, प्रभारी राजीव वर्मा समेत जीआरपी, आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed