Kanpur: रेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात युवक का शव; ट्रेन से गिरने की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Kanpur News: सरसौल स्टेशन के पास समाधि बाबा मंदिर के निकट रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यात्रा के दौरान ट्रेन से गिरने की वजह से युवक की जान गई है।
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरसौल स्टेशन के पास स्थित समाधि बाबा मंदिर के पास रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा पाया गया है। अनुमान है कि यात्रा के दौरान युवक ट्रेन से गिरा है, जिससे उसकी मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब आठ बजे सरसौल रेलवे स्टेशन के पास स्थित समाधि बाबा मंदिर के पास खंभा संख्या 998/19 और 998/21 के मध्य एक अज्ञात युवक का शव पड़ा पाया गया है, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है।
युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी
मृतक के शरीर में सफेद रंग की शर्ट, स्लेटी कलर पेंट तथा भगवा रंग की बनियान पहने हुए है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।