फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM In Kanpur: सीसामऊ विधानसभा को 35.75 करोड़ की सौगात देकर मतदाताओं को रिझाने का किया प्रयास

Thu, 29 Aug 2024 10:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Aug 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Attempt made to woo voters by giving a gift of Rs 35.75 crore to Sisamau Assembly
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम और जलकल विभाग की ओर से सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में कराए गए 35.75 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कराकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। दोनों विभागों के अफसरों को स्वीकृत कामों को जल्द से जल्द शुरू कराने और समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के नौ वार्डों में 25.67 करोड़ के विकास कार्य करा रहा है। इनमें भन्नानापुरवा, जवाहरनगर, मकरावटगंज, सूटरगंज, ग्वालटोली, रायपुरवा, गांधीनगर, सीसामऊ उत्तरी और कौशलपुरी वार्ड शामिल हैं।




सड़कों, गलियों, नालियों के निर्माण, बारातशालाओं आदि के काम शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के छह विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ये कार्य 6.81 करोड़ से कराए गए हैं। इसी तरह नगर निगम के माध्यम से होने वाले 104 विकास कार्यों का शिलान्यास किया, जिनकी लागत 2567.84 करोड़ रुपये है। इसी प्रकार जलकल विभाग की तरफ से होने वाले आठ विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसी प्रकार जलकल विभाग के 16 विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। इनमें कारवालोनगर रामलीला मैदान, वर्मा सेल हाता, हनुमान पार्क कौशलपुरी, भन्नानापुरवा स्थित देवीदीन का हाता, चंद्रिका देवी चौराहे के पास दर्शनपुरवा पुलिस चौकी के पास, मन्नू लाल का हाता में नलकूप लगाना, रायपुरवा सहित विभिन्न मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने के कार्य शामिल हैं।

Kanpur: Attempt made to woo voters by giving a gift of Rs 35.75 crore to Sisamau Assembly
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधियों ने सीएम से कहा, जेके कैंसर में सुविधाएं बढ़ाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ से शहर में चिकित्सीय सुविधाएं बढ़ाने की जनप्रतिनिधियों ने मांग की। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जेके कैंसर इंस्टीट्यूट का मसला उठाया। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट में शहर के अलावा आसपास के जिलों के कैंसर रोगी आते हैं। इंस्टीट्यूट सुविधाएं बढ़ेंगी तो रोगियों को राहत मिलेगी। वहीं विधायक नीलिमा कटियार ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सुविधाएं बढ़ाए जाने के लिए कहा। इससे रोगियों को विशेषज्ञता इलाज मिलेगा। वहीं विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को इंस्टीट्यूट बनाने का प्रस्ताव दिया।

 
Kanpur: Attempt made to woo voters by giving a gift of Rs 35.75 crore to Sisamau Assembly
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल छात्रों को मिले टैबलेट
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं और पैरा मेडिकल छात्रों को टैबलेट मिले हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 1200 मेडिकल छात्रों को टैबलेट मिले हैं। इसके अलावा 850 टैबलेट पैरा मेडिकल छात्र-छात्राओं को दिए गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur: Attempt made to woo voters by giving a gift of Rs 35.75 crore to Sisamau Assembly
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा-शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम, समाधान खोजें अफसर
जीआईसी चुन्नीगंज में गुरुवार को जनसभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम को बताया है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि जल्द से जल्द समाधान खोजकर इस समस्या को खत्म कराएं।सड़कों पर जो अतिक्रमण हैं, उन्हें हटवाया जाए। कोई भी अवैध कब्जा न रहे। जारी शेड्यूल के मुताबिक मुख्यमंत्री को 30 मिनट तक समीक्षा बैठक करनी थी, लेकिन वे दो घंटे तक शहर के विकास कार्यों पर चर्चा करते रहे।

मुख्यमंत्री को दोपहर 1:50 बजे सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार पहुंचना था, लेकिन वे 2:25 बजे पहुंचे। उन्होंने शाम करीब 4:10 बजे तक समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से शहर के बड़े विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसमें मेट्रो के काम, सड़क, पुल, स्वच्छ भारत मिशन फेज-2, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प आदि शामिल रहे। साथ ही जनता दर्शन के दौरान शहर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के सुंदरीकरण के कामों के बारे में बताया। इसके बाद नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने नगर निगम के विकास कार्यों के बारे में बताया। इसमें बनाए जा रहे कूड़ाघर, ग्रीन बेल्ट एवं नाला सफाई, स्ट्रीट लाइटों, रामादेवी चौराहे से हटाए गए अतिक्रमण, स्मार्ट सिटी के तहत कराए गए कामों की जानकारी दी। इसके बाद केडीए ने बनाए गए फ्लैटों और योजनाओं के बारे में बताया। पुलिस कमिश्नर ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ और बड़े अपराधों पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। अंत में सीएम ने नालों की सफाई पर भी ध्यान देने पर जोर दिया। कहा कि बारिश में कहीं पानी न भरे। शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम का समाधान निकालें।

 
विज्ञापन
Kanpur: Attempt made to woo voters by giving a gift of Rs 35.75 crore to Sisamau Assembly
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
ई-रिक्शों का रूट तय करें, पूरे शहर में लगवाएं कैमरे
ई-रिक्शों का पंजीकरण कराएं और रूट निर्धारण करें। अलग-अलग चौराहों पर जो अवैध स्टैंड बनाए हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई करें। शहर में उपयुक्त स्थान पर कन्वेंशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए कि अवैध कब्जेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जल्द ही शहरभर में कैमरे लगवाएं। उन्होंने कहा कि जनता से संबंधित जो भी विकास कार्य हैं, उनको समय से कराएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed