फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Attacked wife with brick and screwdriver, then slit his own throat, death, woman in critical condition

Kanpur: पत्नी के सिर पर ईंट से हमला कर पेचकस घोपा, फिर खुद का गला रेता, मौत, महिला की हालत गंभीर

Fri, 07 Jun 2024 12:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 07 Jun 2024 12:08 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी थानाक्षेत्र में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शराब पीने के विरोध में हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर ईंट से हमला कर पेचकस घोपा। फिर खुद का गला रेत मौत को गले लगा लिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur: Attacked wife with brick and screwdriver, then slit his own throat, death, woman in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब पीने का विरोध करने पर गुरुवार शाम को पनकी थानाक्षेत्र स्थित रतनपुर कालोनी में युवक ने पत्नी के सिर पर ईंट से हमलाकर पेचकस घोप दिया। इसके बाद युवक ने खुद की गर्दन को भी ब्लेड से रेत डाला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हैलट पहुंचाया, जहां पति की मौत हो गई। वहीं, पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


रतनपुर कालोनी निवासी मजदूर अर्जुन वाल्मीकि (28) घर के पहले तल पर मां चंद्रा देवी, पत्नी रोशनी और सात साल के बेटे दीपक और पांच साल के वासुदेव के साथ रहता था। रोशनी घरों में चौका बर्तन का काम करती है। बीच के तल पर अर्जुन का बड़ा भाई मंगल पत्नी रेशम व सबसे ऊपर वाले तल पर सबसे बड़ा भाई अशोक अकेले रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि अर्जुन शराब का लती था और अक्सर पति पत्नी में शराब पीने को लेकर विवाद होता था। गुरुवार शाम शराब पीने का विरोध करने पर अर्जुन का पत्नी रोशनी से विवाद हो गया।
विज्ञापन


 

अर्जुन ने पहले रोशनी के सिर पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। फिर उसके गले में पेचकस घोंप दिया। तड़पती मां को देख दोनों बच्चों ने शोर मचाया तो घबराए अर्जुन ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी गर्दन को ब्लेड से रेत दिया। बच्चों का रोना सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दंपती को हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। इस बीच पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से क्राइम सीन पर साक्ष्य जुटाए गए हैं। साथ ही घर में मौजूद रहे बच्चों से भी बात कर घटनाक्रम को जानने का प्रयास कर रही है। एसीपी पनकी टीबी सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

सुबह से कमरे में बंद थे दोनों, लड़ने की आ रही थी आवाजें
अर्जुन के बड़े बेटे दीपक ने बताया कि सुबह से पिता ने मां को कमरे में रोशनी को बंद कर लिया। दिनभ दोनों के जोर जोर से चिल्लाने की आवाजें आ रहीं थी। पापा बहुत गुस्सा थे और वह खाना देने के लिए कह रहे थे। मां ने शराब से पेट भरने की बात कही तो वह भड़क गए। मां रोशनी को धक्का देकर तखत पर गिरा दिया और पास में पड़े पेचकस से उनकी कनपटी, सिर और पेट में एक के बाद एक कई वार कर दिए। हम चीखने लगे तो वह फिर कमरे में चले गए और ब्लेड से अपना गला रेंत लिया।

 
विज्ञापन

परिजन बोले, पता नहीं था कि बात इतनी बढ़ जाएगी
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद होता था। एक दूसरे पर चिल्लाना आम था। कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ जाएगा कि बात जान लेने और देने तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed