फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Arrested for killing brother-in-law in a dispute over Rs 1800, all three daughters also found

कानपुर: 1800 रुपये के विवाद में साले की हत्या करने वाला गिरफ्तार, तीनों बेटियां भी मिलीं

Mon, 30 Aug 2021 12:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Aug 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Arrested for killing brother-in-law in a dispute over Rs 1800, all three daughters also found
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कल्याणपुर के लखनपुर में 1800 रुपये के विवाद में साले की हत्या और पत्नी को मरणासन्न करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कानपुर देहात में झुग्गी झोपड़ी में रह रहा था। वह अपनी बेटियों को लेकर फरार हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस को तीनों बेटियां सही सलामत मिल गई हैं। लखनपुर निवासी शटरिंग कारीगर राकेश कुमार ने शुक्रवार सुबह पत्नी सोनी से 1800 रुपये वापस मांगे थे। पैसे न देने पर उसको पीट रहा था। तभी उसके साले राजा ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


तब राकेश ने चापड़ से वार कर राजा की हत्या कर दी थी। पत्नी पर भी चापड़ से कई वार कर तीनों बेटियों को लेकर फरार हो गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक रिश्तेदार की मदद से पता चला कि आरोपी राकेश कानपुर देहात में झोपड़ी में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं से कल्याणपुर पुलिस ने उसको दबोच लिया। पुलिस को वहीं पर तीनों बेटियां भी मिल गईं। बेटियां काफी डरी हुई हैं। पुलिस ने तीनों को रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से वह जेल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed