{"_id":"61897f00a2e7695ba6361fa4","slug":"kanpur-animal-trader-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से फैली दहशत
Tue, 09 Nov 2021 01:18 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:18 AM IST
सार
कानपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पवन गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में फजलगंज के दर्शनपुरवा बंबा रोड पर सोमवार रात नशेबाजी के विवाद में पवन गुप्ता की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर ताबड़तोड़ फायरिंग करके फरार हो गए। काफी देर तक युवक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, लेकिन कोई भी उसे उठाकर अस्पताल नहीं ले गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और अस्पताल लाए लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर फजलगंज थाने का फोर्स मौके पहुंचा। एडीसीपी साउथ मनीष सोनकर ने बताया कि परिवारवालों ने बम्बा रोड पर ही रहने वाले कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी अपने घरों से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकलवाई जा रही है।