फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Allegations of luring young woman away cash and jewelry are also missing from house report on two

Kanpur: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; परिजन बोले- घर से नकदी और जेवरात भी गायब, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Feb 2026 09:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Feb 2026 09:32 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर में 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने उन्नाव निवासी दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार युवती घर से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद भी ले गई है।

विज्ञापन
Kanpur Allegations of luring young woman away cash and jewelry are also missing from house report on two
महाराजपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है जहां 18 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप दो युवकों पर लगा है पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उन्नाव निवासी अदनान बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों का कहना है कि युवती घर से दो जोड़ी सोने की झुमकी, दो सोने के लॉकेट, लगभग पांच सौ ग्राम चांदी की पायल और करीब पचास हजार रुपये नकद लेकर गई है।

विज्ञापन



घटना के बाद परिजन महाराजपुर थाने पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अदनान तथा अमान पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed