फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Al Qaeda Connection: High Alert in Kanpur

कानपुर का अलकायदा कनेक्शन: शहर में हाई अलर्ट, कई संदिग्ध उठाए, एलआईयू सक्रिय

Mon, 12 Jul 2021 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Jul 2021 12:13 AM IST
सार

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कानपुर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस देर रात तक रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर चेकिंग अभियान चलाती रही। सभी डीसीपी को अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Al Qaeda Connection: High Alert in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में गिरफ्तार अलकायदा के दो आतंकियों के फरार साथियों की तलाश में एटीएस ने कानपुर में ताबड़तोड़ दबिश दी। जाजमऊ, चमनगंज और बेकनगंज से चार-पांच संदिग्ध उठाए हैं। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कानपुर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस देर रात तक रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर चेकिंग अभियान चलाती रही। सभी डीसीपी को अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एलआईयू को भी सक्रिय किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एटीएस की लखनऊ और कानपुर यूनिट ने शहर से चार-पांच संदिग्धों को हिरासत लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही कुछ दस्तावेज भी जुटाए हैं। लखनऊ के आतंकियों से बरामद मोबाइल में मिले नंबरों का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा प्रतिष्ठान थे निशाने पर 
सूत्रों से जानकारी मिली है कि आतंकियों के निशाने पर शहर के कुछ रक्षा प्रतिष्ठान भी थे। यहां पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश आतंकियों ने रची थी। यहां के कुछ दस्तावेज और नक्शे उनके पास से बरामद हुए हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी एजेंसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


कई बार कानपुर में हुई मीटिंग
सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ में गिरफ्तार आतंकी कई बार शहर आए। यहां से मोबाइल भी खरीदे। नई सड़क निवासी अपने साथी के साथ मीटिंग भी कीं। इस दौरान कानपुर वाले साथी ने यहां के कई लोगों से उनकी मुलाकात कराई। यह वही लोग बताए जा रहे हैं, जिन्हें वह अपने साथ शामिल करना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed