फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Akhilesh's threat... These are my men, transfer the shop in their name

Kanpur: अखिलेश की धमकी... यह मेरे आदमी हैं दुकान इनके नाम कर दो, पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने जांच एसआईटी को दी

Thu, 11 Sep 2025 10:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Sep 2025 10:08 PM IST
सार

लाजपतनगर निवासी मंजीत सिंह सहगल ने अखिलेश दुबे पर दुकान पर कब्जा करने के लिए धमकी देने की शिकायत की है।

विज्ञापन
Kanpur: Akhilesh's threat... These are my men, transfer the shop in their name
अधिवक्ता अखिलेश दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाजपतनगर निवासी मंजीत सिंह सहगल ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके दो साथियों के खिलाफ बहुत कम कीमत पर दुकान अपने नाम करने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक अखिलेश दुबे ने उनसे कहा था कि इकबाल सिंह दुआ और सोनू दुआ उनके आदमी हैं। दुकान इनके नाम कर दो, जो रुपये कहे हैं उसे ले लो। उनकी शिकायत पर एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लाजपतनगर निवासी मंजीत सिंह ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन पर कोरोना काल के बाद से लाजपतनगर स्थित दुकान को बेचने का दबाव बनाया जा रहा था। यह दबाव इकबाल सिंह दुआ और सोनू दुआ बना रहे थे। उन्हें अखिलेश दुबे के नाम से लगातार धमकी दी जा रही थी। 2022 में उनको अखिलेश दुबे के साकेतनगर स्थित घर ले जाया गया। यहां पर अखिलेश दुबे ने उनसे दुकान इकबाल सिंह दुआ और सोनू दुआ के नाम करने का दबाव बनाया। उन्हें बताया गया कि इकबाल और सोनू ने इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट, पनकी में केडीए की 2000 गज जमीन कब्जा करवा दिया है।
विज्ञापन


यहां बांबे गुवाहाटी ट्रांसपोर्ट संचालित हो रहा है। अब सोच लो अगर दुकान नहीं नाम की तो जेल जाओगे। आरोपियों ने दुकान कब्जा करने के लिए फर्जी अनुबंध पत्र बनवाया और अनुबंध पत्र की तारीख कोविड लॉकडाउन के समय की अंकित की गई। इसी अनुबंध पत्र के आधार पर आरोपियों ने उन पर एफआईआर भी करा दी। कमिश्नरी पुलिस के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मंजिल सिंह सहगल की शिकायत को एसआईटी को दिया गया है। वही इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed