{"_id":"691b2764068afceb0f07b323","slug":"kanpur-after-the-firing-history-sheeters-tried-to-crush-him-with-a-car-2025-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फायरिंग के बाद हिस्ट्रीशीटरों ने गाड़ी से कुचलने का किया था प्रयास, वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फायरिंग के बाद हिस्ट्रीशीटरों ने गाड़ी से कुचलने का किया था प्रयास, वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद
Mon, 17 Nov 2025 07:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Nov 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में कैद
- फोटो : अमर उजाला
बर्रा में शुक्रवार देर रात वीरा मैगी प्वाइंट पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटरों का उसी रात का एक और कारनामा सामने आया है। आरोपियों ने फायरिंग करने के बाद बर्रा पांच में तेज रफ्तार कार से फर्राटा भरते हुए एक अधेड़ को कुचलने की कोशिश की। परिवार वाले बचाने दौड़े तो हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने पथराव किया। घटना सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बर्रा पांच निवासी विक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार तड़के वह घर के बाहर आग ताप रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार आई एक कार उनके बेहद करीब से गुजरी। उन्होंने चिल्लाकर चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने की नसीहत दी। कार चालक गाड़ी मोड़कर लाया और उनके पास आकर रोक दी। आरोप है कि कार से छह युवकों ने उतरकर गालीगलौज और मारपीट की। युवकों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि हम डॉन हैं। शोर सुनकर परिवार और पड़ोसी बाहर आए तो आरोपियों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में कैद
- फोटो : अमर उजाला
चालक ने कार से सभी को कुचलने का प्रयास किया। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की पहचान हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह, उजाला सिंह, हर्ष द्विवेदी, विकास और दो अज्ञात साथियों के रूप में हुई है। इनमें से हर्ष द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।