Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur After 65 years KDA recovers its land worth 60 crore 15000 square meters cleared of encroachment

कानपुर: 65 साल बाद केडीए को मिली अपनी 60 करोड़ की जमीन, 15 हजार वर्गमीटर कब्जामुक्त, शुरू कराई बैरिकेडिंग

Sun, 01 Nov 2026 10:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 01 Nov 2026 10:44 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी एमआईजी रोड स्थित पंचमुखी अपार्टमेंट के सामने करीब 65 साल से कानूनी विवाद में फंसी कानपुर विकास प्राधिकरण की 15 हजार वर्गमीटर जमीन आखिरकार प्राधिकरण के कब्जे में आ गई है। 

विज्ञापन
Kanpur After 65 years KDA recovers its land worth 60 crore 15000 square meters cleared of encroachment
केडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के पनकी में करीब 65 साल से कानूनी विवाद में फंसी करोड़ों की जमीन आखिरकार कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के कब्जे में आ गई। हाईकोर्ट से 27 अक्तूबर को प्राधिकरण के पक्ष में फैसला आया। इसके बाद शनिवार को केडीए की टीम पनकी एमआईजी रोड स्थित पंचमुखी अपार्टमेंट के सामने पहुंची। जमीन पर बैरिकेडिंग शुरू करा दी। अधिशासी अभियंता मयंक यादव ने बताया कि करीब 15 हजार वर्गमीटर जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा था।

विज्ञापन

हाईकोर्ट का फैसला प्राधिकरण के पक्ष में आने के बाद लगभग 60 करोड़ रुपये कीमत की जमीन कब्जामुक्त कराई गई है। जमीन को सुरक्षित करने के लिए बैरिकेडिंग कराई जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के सुमित मखीजा ने कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला सर्वोपरि है लेकिन प्राधिकरण को कार्रवाई से पहले नोटिस जारी कर कुछ समय की मोहलत देनी चाहिए थी। बिना पर्याप्त समय दिए कार्रवाई करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed