फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Achievement, 9500 crore TDS deposited in five months, fifth place in the country, target is 16390 crore

Kanpur Achievement: पांच महीने में जमा हुआ 9500 करोड़ टीडीएस, देश में पांचवां स्थान...16390 करोड़ का है लक्ष्य

Sat, 09 Sep 2023 12:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Sep 2023 12:50 PM IST
सार

Kanpur News: वरिष्ठ कर सलाहकार आशीष गुप्ता ने बताया कि सरकार आयकर व्यवस्था में लगातार सुधार कर रही है। तीन दिन में ही रिफंड का भुगतान आयकर दाता को किया जा रहा है। विभाग सर्वे के साथ ही आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Achievement, 9500 crore TDS deposited in five months, fifth place in the country, target is 16390 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयकर विभाग में लगातार लाई जा रही पारदर्शिता और सरलीकरण की प्रक्रिया कर संग्रह में लगातार रिकार्ड बना रहा है। सीआईटी टीडीएस कानपुर रीजन में पिछले साल की तुलना में 2037 करोड़ टीडीएस जमा हो चुका है। लक्ष्य के सापेक्ष 58 प्रतिशत कर संग्रह हो चुका है।

विज्ञापन

कानपुर रीजन टीडीएस जमा करवाने में देश में पांचवें स्थान पर है। पांच महीने में ही इस रीजन में 9500 करोड़ टीडीएस का संग्रह हो चुका है। विभाग को उम्मीद है कि वित्त वर्ष के खत्म होने तक 20 हजार करोड़ से ज्यादा का संग्रह होगा। वहीं देश में टीडीएस जमा होने में सीआईटी टीडीएस चेन्नई रीजन पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

सीआईटी टीडीएस कानपुर रीजन में 2021-22 में 12433 करोड़ टीडीएस टैक्स डिडेक्टेड एैट सोर्स आया था। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कानपुर रीजन में 19635 करोड़ टीडीएस जमा हुआ था। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 16390 करोड़ का लक्ष्य निधारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर रीजन में 19.61 प्रतिशत की वृद्धि
आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दो सितंबर 2023 तक कानपुर रीजन में 9506 करोड़ का टीडीएस जमा हो चुका है। पिछले साल दो सितंबर तक 7469 करोड़ टीडीएस जमा हुआ था। पिछले साल की तुलना में कानपुर रीजन में 19.61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब तक का जो संग्रह हुआ है, कुल लक्ष्य का 58 फीसदी है।

तीन दिन में ही रिफंड का भुगतान
वरिष्ठ कर सलाहकार आशीष गुप्ता ने बताया कि सरकार आयकर व्यवस्था में लगातार सुधार कर रही है। तीन दिन में ही रिफंड का भुगतान आयकर दाता को किया जा रहा है। विभाग सर्वे के साथ ही आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। लोगों को टीडीएस जमा करने के लिए प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है। जिसका असर आयकर के बढ़ते संग्रह के रूप में दिख रहा है।

देश में टॉप 10 टीडीएस संग्रह का प्रतिशत रीजन वार

स्थान             रीजन                               प्रतिशत
1          सीआईटी टीडीएस चेन्नई               21.65
2          सीआईटी टीडीएस जयपुर               21.57
3          सीआईटी टीडीएस हैदराबाद            21.53
4          सीआईटी टीडीएस मुंबई                 21.11
5          सीआईटी टीडीएस कानपुर             19.73
6          सीआईटी टीडीएस गुवाहाटी            18.73
7          सीआईटी टीडीएस चंडीगढ़             18.24
8          सीआईटी टीडीएस पटना               17.66
9          सीआईटी टीडीएस भोपाल             17.04
10         सीआईटी टीडीएस विजयवाड़ा       16.80

बढ़ता संग्रह शहर की बढ़ती अर्थव्यवस्था को दर्शा रहा
आयकर विभाग टीडीएस भुगतान कुछ ही दिनों में करने लगा है। हालांकि इसके लिए टीडीएस भुगतान के लिए कर दाता को आयकर रिटर्न दाखिल करना होगा। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान कानपुर चैप्टर के अध्यक्ष वैभव अग्निहोत्री ने बताया कि टीडीएस और टीसीएस का बढ़ता संग्रह शहर की बढ़ती अर्थव्यवस्था को दर्शा रहा है। लोग आयकर रिटर्न भरने के प्रति जागरूक हो रहे हैं। लोगों की आमदनी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed