फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Car and bus collide on highway three died including two women two seriously injured

Kanpur Accident: हाईवे पर कार और बस की टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन की मौत…दो गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 15 Apr 2025 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

Kanpur News: बिठूर के नारामऊ में जीटी हाईवे पर बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों का इलाज जारी है। 

विज्ञापन
Kanpur Accident Car and bus collide on highway three died including two women two seriously injured
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन




मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नारामऊ में जीटी रोड हाईवे कट पर बस और टाटा जेस्ट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो सरकारी महिला शिक्षिकाओं व बस कार चालक की मौत हो गई। वहीं, कार सवार एक महिला शिक्षिका और एक अन्य बाइक सवार का रामा अस्पताल मंधना में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

कार से निकले थे स्कूल
मौके पर पहुंच बिठूर पुलिस और एनएचआई की टीम ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया है। मंगलवार सुबह कल्यानपुर निवासी कार चालक विशाल द्विवेदी (25) कल्याणपुर निवासी सरकारी शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा (30), बर्रा निवासी अंजुला मिश्रा, गोवा गार्डेन निवासी ऋचा अग्निहोत्री को स्कूलों में छोड़ने के लिए कार से उन्नाव के लिए निकला था।

आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर
नारामऊ में सीएनजी भराने के लिए विशाल ने जैसे ही दलहन रोड के पास हाईवे पर बने कट से कार मोड़नी चाही, तो बगल में चल रही बाइक में कार टकरा गई। इससे बाइक सवार पनकी निवासी सरकारी शिक्षक अशोक कुमार बुरी तरह घायल हो गए। इसी के बाद जैसे ही कार कट पर मुड़कर उल्टी दिशा से नारामऊ की तरफ बढ़ी ही थी कि सामने से आ रही निजी ट्रैवल्स की बस से टक्कर हो गई।

विज्ञापन

अंदर ही फंस गई थीं शिक्षिकाएं
कार और बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार करीब एक दर्जन निजी फैक्टरी कर्मी सभी उतर कर चले गए। कार चालक विशाल और कार में बैठी आकांक्षा मिश्रा, अंजुला मिश्रा और ऋचा कार के अंदर ही फंस गईं। बिठूर पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को कड़ी मशक्कत के बाद कार बाहर निकाला।

दो का चल रहा है इलाज
बिठूर पुलिस ने अकांक्षा मिश्रा,अंजुला मिश्रा और विशाल को हैलेट भेजा, जहां डॉक्टरों ने अकांक्षा और अंजुला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विशाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऋचा अग्निहोत्री का गंभीर हालत में  रामा अस्पताल मंधना के आईसीयू वार्ड में और अशोक का निजी वार्ड में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed